top of page

रुदौली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल




के पी पी एन संवाददाता मुनीर अहमद अंसारी


वाजिदपुर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली की पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को इसरौलिया नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया।जिनके पास से एक वीवो मोबाइल फोन, छः सफेद धातु की अंगूठी, चार जोड़ी बिछिया, एक पायल सफेद धातु बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली की पुलिस इसरौलिया नहर पुल पर वांछित अभियुक्त की तलाश हेतु चेकिंग अभियान चला रही थी।दौरान चेकिंग उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी कांस्टेबल अशोक यादव टूकेश यादव विशाल यादव के साथ तीन शातिर चोरों तेजबहादुर यादव पुत्र रामकरन यादव अनिल यादव पुत्र बिंद्रा यादव निवासी गण एलहाना मसौली मवई व अरुण दूबे पुत्र स्व0 माधव प्रसाद निवासी सबरा खंडासा को गिरफ्तार कर लिया।जिनके पास से एक अदद मोबाईल वीवो, छः अदद अंगूठी सफेद धातू ,

चार जोङी बिछिया एवम एक पायल सफेद धातु की बरामद की गई।

Comments


bottom of page